Placeholder canvas

Darbhanga Nagar Nikay Chunav के लिए जिलाधिकारी ने जारी ने किया महत्वपूर्ण आदेश, जानिये

Darbhanga Nagar Nikay Chunav 2022: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा आदेश निर्गत करते हुए कहा गया कि राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार द्वारा निर्गत तथा बिहार नगरपालिका अधिनियम – 2007 की धारा – 433 (3) एवं (4) के तहत प्रदत्त शक्तियों के आलोक में आसन्न नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के अवसर पर मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद तथा वार्ड पार्षद पद के लिए निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु दरभंगा नगर निकाय क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी गयी है।

Darbhanga Nagar Nikay Chunav 2022: अमृषा बैंस को बनया गया दरभंगा नगर निगम का निर्वाची पदाधिकारी

उन्होंने आदेश में कहा कि नगर निगम, दरभंगा के लिए उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सदर विजय कुमार सौरभ, अंचलाधिकारी, सदर इन्द्रासन साह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बहादुरपुर अलख निरंजन, अंचलाधिकारी, बहादुरपुर अभयपद दास, राजस्व अधिकारी, सदर मोनी झा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सदर निभा कुमारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, सदर भरत भूषण गुप्ता, प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी, सदर रंजीत कुमार एवं नीतीश कुमार शर्मा तथा कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) मो. शहनवाज को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया।

DARBHANGA MUNICIPAL ELECTION 2022: स्पर्श गुप्ता को जाले नगर परिषद और  राकेश रंजन को नगर पंचायत, कमतौल का निर्वाची पदाधिकारी बनया गया

इसके साथ ही नगर परिषद्, जाले के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर स्पर्श गुप्ता को निर्वाची पदाधिकारी तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. रिजवान अहमद, जिला लेखा पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जाले दीनबंधु दिवाकर, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, जाले अजय कुमार, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी, जाले मनीष कुमार एवं प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया।

यह भी पढ़ें: Indian Railways: दरभंगा के यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 29 अगस्त तक रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

नगर पंचायत, कमतौल अहियाली के लिए भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर राकेश रंजन को निर्वाची पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी, जाले राकेश कुमार, अंचलाधिकारी, केवटी गंगेश झा, राजस्व अधिकारी, जाले चंदन कुमार, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी देवेन्द्र ठाकुर, प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, जाले पप्पू राम, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी रूपेश कुमार एवं कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) बब्लू कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया।

राजेश कुमार को नगर पंचायत, सिंहवाड़ा और  नयना को नगर पंचायत भरवाड़ा का निर्वाची पदाधिकारी बनया गया

नगर पंचायत, सिंहवाड़ा के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार को निर्वाची पदाधिकारी तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सिंहवाड़ा महताब अंसारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, सिंहवाड़ा मधुकांत प्रसाद, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, सिंहवाड़ा अशोक मिश्र एवं प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, सिंहवाड़ा मिथिलेश कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया।

नगर पंचायत भरवाड़ा के लिए अनुमण्डलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर नयना को निर्वाची पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी, सिंहवाड़ा चौधरी बसंत कुमार सिंह, राजस्व अधिकारी गौतम कुमार, महिला प्रचार पदाधिकारी सुमन कुमारी एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, सिंहवाड़ा नीतीश कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया।

गणेश कुमार को नगर पंचायत, हायाघाट और  मनोज कुमार पवन को नगर पंचायत, बहेड़ी का निर्वाची पदाधिकारी बनया गया

वहीं नगर पंचायत, हायाघाट के लिए निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, दरभंगा गणेश कुमार को निर्वाची पदाधिकारी तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, हायाघाट रागिनी साहु, अंचलाधिकारी, हायाघाट कमल प्रसाद साह, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, हायाघाट कमलजीत चौधरी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, हायाघाट अमित कुमार एवं प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, हायाघाट प्रभात कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया।

नगर पंचायत, बहेड़ी के लिए अनुमण्डलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेनीपुर मनोज कुमार पवन को निर्वाची पदाधिकारी तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बहेड़ी गंगा सागर सिंह, अंचलाधिकारी, बहेड़ी अवधेश प्रसाद, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, बहेड़ी उपेन्द्र कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), बहेड़ी अभिषेक कुमार, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, बहेड़ी नीतीश मिश्रा एवं प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी, बहेड़ी रामनरेश कुरील को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया।

संजीव कुमार कापर को नगर पंचायत, कुशेश्वरस्थान पूर्वी और  मो. युनूस अंसारी को नगर पंचायत, घनश्यामपुर का निर्वाची पदाधिकारी बनया गया

नगर पंचायत, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल संजीव कुमार कापर को निर्वाची पदाधिकारी तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी किशोर कुमार, अंचलाधिकारी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी अखिलेश कुमार, प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी रंजीत कुमार, कृषि समन्वयक, कुशेश्वरस्थान पूर्वी संजीव कुमार एवं कौशल कुमार सिंह को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया।

नगर पंचायत, घनश्यामपुर के लिए भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बिरौल मो. युनूस अंसारी को निर्वाची पदाधिकारी तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, घनश्यामपुर सीमा गुप्ता, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, घनश्यामपुर लक्ष्मीकांत तिवारी, प्रभारी अंचलाधिकारी, घनश्यामपुर सतीश कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, घनश्यामपुर प्रीति कुमारी, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), घनश्यामपुर नवीन निश्चल एवं प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, घनश्यामपुर नागेन्द्र कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया।

फैजान सरवर को नगर पंचायत, बिरौल और  शम्भू नाथ झा को नगर परिषद्, बेनीपुर का निर्वाची पदाधिकारी बनया गया

नगर पंचायत, बिरौल के लिए अपर अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल फैजान सरवर को निर्वाची पदाधिकारी तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बिरौल प्रेम सागर मिश्र, अंचलाधिकारी, बिरौल विमल कुमार कर्ण, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, बिरौल किशोरी रजक, प्रभारी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकरी, बिरौल शिव शंकर झा एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, बिरौल कुमारी नेहा को सहायक निर्वाची पदाधिकरी बनाया गया।

नगर परिषद्, बेनीपुर के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर शम्भू नाथ झा को निर्वाची पदाधिकारी तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेनीपुर अमोल मिश्र, अंचलाधिकारी, बेनीपुर भुवनेश्वर झा, अंचलाधिकारी, अलीनगर, संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, बेनीपुर भारती कुमारी एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, बेनीपुर रूपेश कुमार झा को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया। उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर निर्गत निर्देशों के आलोक में अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का ससमय निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Comment